ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पैसों को लेकर तीर्थयात्रियों और पार्किंग कर्मियों में चले लाठी-डंडे

रोड़ी बेलवाला क्षेत्र का मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो पक्ष मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार पार्किंग को लेकर रोड़ी बेलवाला पार्किंग के कर्मचारियों और यात्रियों के बीच विवाद हुआ।

विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। वाहन पार्किंग के कर्मचारियों ने यात्रियों को पीटने के लिए डंडे निकाल लिए। यात्री भी पार्किंग कर्मियों से भिड़ गए। इधर पार्किंग कर्मचारियों और तीर्थयात्रियों की मारपीट के दौरान किसी ने चुपके से इस मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

घटना बीती देर रात 11 बजे के करीब की बताई जा रही है। पार्किंग कर्मियों से भिड़ने वाले यात्री मथुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यात्री गाड़ी को पार्किंग के बाहर खड़ा करना चाह रहे थे। कर्मचारियों ने उनसे कार पार्किंग में खड़ी करने को कहा। कर्मचारियों ने कहा कि अगर वो कार पार्किंग में खड़ी नहीं करते हैं तो वहां से हटा लें। इसको लेकर शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ी कि यात्रियों और कर्मचारियों में लाठी डंडे तक चल गए।

गौरतलब है कि धर्मनगरी में आए दिन मारपीट के वीडियो सामने आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई जानकारी होने से इंकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *