ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छात्रों ने अनिश्चितकालीन के लिए बंद किया पॉलिटेक्निक कॉलेज

माथाभांगा गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज को अनिश्चितकालीन बंद रखने का आह्वान किया है। बंद को सफल बनाने के लिए आज छात्रों ने माथाभांगा पंचानन मोड़ के पास पॉलिटेक्निक कॉलेज में विरोध प्रदर्शन में किया। छात्रों का आरोप है कि माथाभांगा गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में उचित मूल्यांकन के अभाव के कारण अधिकांश छात्र फेल हो गए है। छात्रों का दावा है कि इसके अलावा प्रश्न पत्र का पैटर्न बदल दिया गया है और परीक्षा की अवधि कम कर दी गई है। आरोप यह भी है कि पॉलिटेक्निक कॉलेज में उचित कक्षाएं नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है।

इसके अलावा कॉलेज में कई तरह की समस्याएं हैं। जिस वजह से आज से उचित मूल्यांकन तक कॉलेज को अनिश्चितकालीन बंद रखने का आह्वान किया गया है। वहीं, प्रदर्शन में शामिल फेल हुए छात्रों ने कॉलेज के शिक्षकों को नकुल दाना खिलाने का भी प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *