ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राजाैरी में आतंकी हमले के मामले में एनआईए ने पुंछ में की छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को राजौरी के ढांगरी गांव हमले में शामिल लश्कर के हैंडलर की तलाश में पुंछ इलाके में छापेमारी की। इसी साल जनवरी में राजाैरी के ढांगरी गांव में आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें पांच लोग मारे गए थे और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

एनआईए टीम ने शनिवार काे पुंछ के मेंढर तहसील के गुरसाई गांव के पांच जगहों पर छापेमारी कर रिहायशी घरों की तलाशी ली। इस दौरान काफी संख्या में डिजिटल डिवाइस और कागजात बरामद किए हैं। एनआईए की टीम को उम्मीद है कि इनकी जांच के बाद आतंकी गतिविधियों की और जानकारी मिलेगी। एनआईए ने इस हमले में शामिल दाे संदिग्ध- निशार अहमद उर्फ हाजी निशार और मुश्ताक हुसैन को 31 अगस्त को गिरफ्तार किया था। ये दोनों इन दिनों जम्मू के कोट भलवाल सेंट्रल जेल में बंद है।

एनआईए टीम ने इनसे पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर शनिवार को यह छापेमारी की। एनआईए की टीम ने जांच में पाया कि ये दोनों आतंकी हमले में माहिर हैं और दो माह तक यहीं पर छिप कर रहे थे। ये यहीं से लश्कर के हैंडलर सैफुल्ला उर्फ साज्जिद जट, अबू कताल उर्फ कताल सिंधी और मोहम्मद कासिम के इशारे पर काम कर रहे थे। ढांगरी में हमले के बाद पहले राजौरी पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज किया था इसके बाद एनआईए ने जांच हाथ में लेकर 13 जनवरी को दोबारा से मामला दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *