ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

धौलपुर जिले के बाडी थाना सदर इलाके में शनिवार तडके एक ट्रक एवं बाइक की भिडंत में बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक राजाखेडा के सुंदरपुर इलाके के रहने वाले हैं तथा गंगापुर सिटी जा रहे थे। हादसा, जयपुर-धौलपुर हाईवे पर बिजौली गांव के पास शनिवार तडके करीब पांच बजे हुआ। हादसा इतना भीषण था कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी तथा उसमें आग लग गई। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा उन्हें परिजनों को सौंप दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ओपी मीणा ने बताया कि धौलपुर जिले के राजाखेडा उपखंड क्षेत्र के गांव सुंदरपुर निवासी बैजनाथ ठाकुर के पुत्र विजय का हाल ही रीट लेवल-वन पास करने बाद थर्ड ग्रेड टीचर में सलेक्शन हुआ था। विजय को शनिवार को गंगापुर सिटी में जॉइनिंग करनी थी। शनिवार तडके विजय अपने छोटे भाई आकाश के साथ में बाइक से शनिवार तडके चार बजे गंगापुर के लिए रवाना हुआ था। जयपुर-धौलपुर हाईवे पर करीब पांच बजे बिजौली गांव की गौशाला के पास में सामने आ रहे ट्रक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा छोटा भाई आकाश टक्कर होने के बाद बाइक समेत ट्रक के नीचे चला गया। हादसे के बाद में बाइक में आग लग गई तथा आकाश आग की चपेट में आ गया, जबकि बडा भाई विजय टकराकर ट्रक के पास बाहर ही गिर गया और उसने दम तोड दिया। हादसे की सूचना पर मौके पर पंहुचे बाडी सदर थाना प्रभारी विजय सिंह छोंकर ने बताया कि दोनों बाइक सवारों विजय (26) और आकाश (22) पुत्र बैजनाथ ठाकुर निवासी सुंदरपुर राजाखेडा के शवों को बाडी अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा उन्हें परिजनों को सोंप दिया। इस संबंध में ट्रक चालक के विरुद्व मामला दर्ज कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *