बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री छह अक्टूबर को आएंगे अलवर, सुबह दिव्य दरबार, शाम होगी कथा
शहर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के तीन दिवसीय प्रवास के तहत 6 अक्टूबर कोअलवर आएंगे। सर्व समाज राष्ट्रीय उत्थान समिति की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान संयोजक श्रीकृष्ण गुप्ता ने बताया कि 5 अक्टूबर को सभी तहसीलों में महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री का छह से आठ अक्टूबर तक अलवर प्रवास का कार्यक्रम है।
छह अक्टूबर की सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री अलवर पहुंचेंगे। यहां केंद्रीय विद्यालय में उनका हेलीकॉप्टर लैंड होगा। यहां से लेकर हनुमान चौराहे तक वे खुले वाहनों में सवार होकर जाएंगे। इसके बाद वह कथा स्थल पहुंचेंगे। जहां शाम चार बजे से कथा का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले सुबह ही शहर में कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें 11000 महिलाएं कलश लेकर शामिल होंगी। कार्यक्रम में करीब पांच लाख लोगों के आने की व्यवस्था आयोजनों द्वारा की गई है। सात अक्टूबर को सुबह दस बजे दिव्य दरबार और शाम चार बजे कथा होगी।