ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सुभाष नगर में बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए चलाई गोली

सुभाष नगर में बीती रात बदमाशों ने एक कारोबारी के ऑफिस में गोली चलाई। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। जिस जगह पर गोली चलाने की वारदात हुई है उसी जगह पर पिछले साल चेतराम सब्जी मंडी के प्रधान अजय चौधरी और उनके भाई जसपाल पर गोली चलाई गई थी। घटना में अजय चौधरी की मौत हो गई थी। तब इस घटना में सलमान त्यागी गिरोह का नाम सामने आया था। बाद में गिरोह के बदमाश पकड़े भी गए थे।

बीती रात घटना के दौरान जिस ऑफिस पर गोली चलाई गयी, उसके ठीक नीचे चिकन शॉप है जहां घटना के वक्त लोग मौजूद थे। गोलियों की आवाज सुनकर दुकान को बंद कर दिया गया। आसपास के सभी दुकानदारों ने भी अपनी दुकान का शटर बंद कर दिया। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

डीसीपी विचित्र वीर से मिली जानकारी के अनुसार प्रेम नाम के व्यक्ति के ऑफिस पर यह गोली चलाई गई है। हालांकि गोली चलाने की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है।

फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। ताकि बदमाशों का कुछ सुराग पता चल सके। हालांकि गोलीबारी की एक और घटना इसी इलाके में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *