ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रैक्टर ने साइकिल पर जा रहे मजदूर को कुचला

रतिया में मंगलवार देर रात्रि एक ट्रैक्टर ने साइकिल पर जा रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को इस मामले में रतिया पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव हमजापुर निवासी सुखदेव ने कहा है कि वह वासु राईस मिल, रतिया में काम करता है। मंगलवार देर रात को जब वह किसी काम से रतिया के संजय गांधी चौक पर जा रहा था और सरदूलगढ़ कैची पर पहुंचा तो देखा कि उसका भाई सुखचैन फैक्ट्री में काम करके साइकिल पर वापस घर आ रहा था। इसी दौरान रतिया से फतेहाबाद की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर के चालक ने ट्रैक्टर को लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए सुखचैन की साइकिल को पीछे से टक्कर दे मारी, जिससे वह सड़क़ पर जा गिरा और ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ गया।

इस हादसे में सुखचैन गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर उसने तुरंत सुखचैन को उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। जब वे उसे अग्रोहा लेकर जा रहे थे, तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस पर वे उसे फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में रतिया पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *