ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कसबा में बंदूक लहराने वाला सौमित गिरफ्तार

महानगर कोलकाता के कसबा थाना अंतर्गत बैकुंठपुर इलाके में बंदूक लहराने वाले आरोपित सौमित मंडल को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इधर-उधर कूड़ा कचरा फेंकने पर जब स्थानीय लोगों ने मना किया था तो उसने हमला कर दिया था। हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर सौमित हर जगह गंदगी फैलाता था। स्थानीय लोगों ने बार-बार विरोध किया लेकिन नहीं मानता था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सौमित आईटी सेक्टर में काम करता था। लेकिन इसके बावजूद वह ”प्रेस” और ”पुलिस” स्टिकर लगी कारों में घूमता था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सौमित के पिता एक पुलिस अधिकारी थे, जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या प्रेस और पुलिस स्टिकर का अवैध उपयोग सिर्फ शक्ति का प्रदर्शन था, या सौमित असामाजिक गतिविधियों में भी संलिप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *