ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

श्रद्वा और उल्लास से मनाई गणेश चतुर्थी, घर घर बिराजे गजानन

रिद्वि सिद्वि के दाता भगवान गणपति का जन्मोत्सव मंगलवार को धौलपुर में श्रद्वा और उल्लास के साथ मनाया गया। गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति प्रतिमाओं की शोभा यात्रा निकाली गईं तथा बाद में घर तथा पांडलों में गणपति की स्थापना हुई। गणेश महोत्सव के दौरान शहर में कई स्थानों पर भक्त मंडलों की ओर से पूजा पांडाल स्थापित कर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

गणेश चतुर्थी के मौके पर आज सुबह भार्गव वाटिका परिसर स्थित गणेश मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना की गई। दोपहर में 12 बजे भगवान गणपति का प्रकाटयोत्सव हुआ। इसके बाद में महाआरती तथा प्रसाद वितरण किया गया। डीएम अनिल कुमार अग्रवाल ने अपनी धर्मपत्नी शशि अग्रवाल के साथ में गणपति मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। इसके साथ ही धौलपुर नगर परिषद की सभापति खुशबू सिंह ने भी गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर धौलपुर में शांति और सौहार्द के लिए प्रार्थना की। गणेश चतुर्थी के मौके पर श्रद्वालुओं ने मंदिरों में जाकर भगवान गणपति को मोदकों का भोग लगाया तथा मनौतियां मांगी। गणेश चतुर्थी के मौके पर आज ही घर तथा पांडालों में गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई। प्रतिमाओं की स्थापना के पूर्व उनकी शोभायात्रा निकाली गई। बैण्डबाजों के साथ में भगवान गणपति को पूजा पांडालों तक समारोहपूर्वक लाया गया। गणपति महोत्सव के दौरान अब पूजा अर्चना तथा भजन संध्या के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद में गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन तथा प्रसाद वितरण होगा। पुलिस और प्रशासन की ओर से भी गणेश महोत्सव के दौरान सुरक्षा तथा गश्त के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *