ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

साल के अंत तक 25000 नौकरियां देने जा रही उत्तराखंड सरकार: चौहान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं को रोजगार देने का काम कर रहे हैं। इस साल के अंत तक 25000 युवकों को रोजगार मिलेगा। सीएम धामी का सबसे बड़ा लक्ष्य अपने राज्य के युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।

यह बात प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उत्तरकाशी लोनिवि विश्राम गृह में मीडिया से बातचीत में बताईं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देशभर में रोजगार सृजन करने वाले राज्यों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के युवाओं को बधाई दी है।

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार 2023 के पहले छह महीनों में औपचारिक रोजगार सृजन में वृद्धि के मामले में असम 33 प्रतिशत बढ़ोतरी दर के साथ पहले स्थान पर है। इसी लिस्ट में 28.6 प्रतिशत के साथ उत्तराखंड दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रहा है। वहीं, बिहार 21.1 प्रतिशत के साथ तीसरे और झारखंड ने 20.5 प्रतिशत की दर के साथ चौथे और हिमाचल 17.1 प्रतिशत की दर हालिस कर पांचवां स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में उत्तराखंड में भर्ती घोटाले का बोलबाला था, जिससे पढ़े लिखी बेरोजगार युवाओं का सरकारों से विश्वास उड़ गया था, लेकिन उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री धामी ने नकल माफिया को सलाखों के पीछे भिजवाकर राज्य में नकल विरोध कानूनी बनाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पूरे देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां पर नकल विरोधी कानून बनाया गया है। आज देश के अन्य राज्य भी इस कानून का अनुकरण कर रहे हैं। उत्तराखंड राज्य में विभिन्न विभागों में अब तक सभी भर्ती पारदर्शिता से हुई हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर वर्ग के लोगों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में शिल्पकारों के लिए 13 हजार करोड़ जारी कर दिया है। इससे छोटे-छोटे कार्यक्रमों को योजना का लाभ मिलेगा जिससे करोड़ों लोगों को रोजगार की अवसर प्राप्त होंगे ।

इस मौके भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा, कुल दीप, सतेंद्र, डुंडा ब्लाक प्रमुख शैलेंद्र कोहली,लोकेंद्र बिष्ट , हरीश डंगवाल, चंडी प्रसाद बेलवाल, हर्ष अग्निहोत्री, दिनेश बैलवाल, राजेंद्र गंगाडी , सुखेश नौटियाल आदि मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *