October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अक्टूबर में पर्यटकों के लिए खुलेगा काजीरंगा

विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान अक्टूबर माह में देश-विदेश के पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। पर्यटन विभाग के कर्मियों के अलावा यहां के व्यापारी भी पर्यटकों के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।

दरअसल, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के आसपास हस्तशिल्प का एक बड़ा पर्यटन उद्योग खड़ा हो गया है। काजीरंगा में लकड़ी के गैंडों, हाथियों आदि की बिक्री करके कई परिवार आत्मनिर्भर हो गए हैं। हस्तनिर्मित काजीरंगा के जानवरों का चित्र खरीदना लगभग हर पर्यटक की चाह होती है। काजीरंगा में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वन उत्पादों के कुटीर उद्योग चलाने वाले भी उत्साहित हैं। स्थानीय कलाकरों के हाथों से बने जानवरों के लकड़ी के बने शो पीस जीवंत से लगते हैं। काजीरंगा आने वाले पर्यटक निशानी के रूप में यहां से खरीद कर ले जाते हैं। दुनिया के विभिन्न देशों से आने वाले पर्यटकों के लिए लकड़ी के बने गैंडे, हाथी और तमाम जानवरों के शो पीस या पेटिंग खरीदना पसंद करते हैं। काजीरंगा के कहरा में इससे कई व्यापारी हर वर्ष अच्छा व्यवसाय कर लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.