ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री चौहान ने महान क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा की जयंती पर किया नमन

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मदन लाल ढींगरा की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को ट्वीट कर उन्हें जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा मां भारती के पैरों में पड़ी परतंत्रता की बेड़ियां तोड़ने के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर करने वाले, मां भारती के सच्चे सपूत, महान क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा जी की जयंती पर कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं। मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए आपके अमूल्य बलिदान की गौरवगाथा, हर भारतवासी को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी।

राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

एक अन्य ट्वीट कर मुख्यमंत्री चौहान ने राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में कहा 1857 की क्रांति के नायक, अमर शहीद, राजा शंकर शाह जी और कुंवर रघुनाथ शाह जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। आपके साहस व वीरता की कहानियाँ सर्वदा प्रदेश और देशवासियों को राष्ट्र सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देती रहेंगी। मातृभूमि के लिए आप अमर हुतात्माओं का त्याग व समर्पण वंदनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *