ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

काशी में नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 73 बटुकों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर रविवार को धर्म नगरी काशी में उत्सव जैसा माहौल है। अपने सांसद और देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक संगठनों से जुड़े युवा भी उल्लासपूर्ण माहौल में मना रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश के पूर्व मंत्री और शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने काशी के 73 बटुकों के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम संयोजक भाजपा महानगर कार्य समिति सदस्य डॉ. पवन शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी भाजपा संगठन व विप्र समाज के संयुक्त तत्वावधान में बटुकों ने अपने सांसद व देश के प्रधानमंत्री के दीर्घ स्वस्थ जीवन के लिए गंगा के सुरम्य तट पर यह विशेष आयोजन किया। सुबह सात बजे अहिल्याबाई घाट पर काशी के वैदिक ब्राह्मण पंडित उदित नारायण मिश्र के आचार्यत्व में सर्वप्रथम मां गंगा का सविधि षोडशोपचार पूजन कराया गया। तत्पश्चात वैदिक मंत्रों के बीच केशर जल व दूध से अभिषेक किया गया।

73 लीटर दूध से हुआ अभिषेक।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर श्री शास्त्रार्थ महाविद्यालय, श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम, श्री दयालु संस्कृत विद्यालय व श्री रामदास काठिया बाबा संस्कृत विद्यालय के 73 बटुकों ने एक साथ जयघोष करते हुए 73 लीटर दूध व केशर मिश्रित जल से मां गंगा का अभिषेक किया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री व शहर दक्षिणी के विधायक डाॅ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि माँ गंगा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आस्था है। इसलिए गंगा का पूजन व अभिषेक कर चुनरी चढ़ायी गयी। उन्होंने कहा कि आज सम्पूर्ण देश ही नहीं अपितु विदेश के लोग भी हमारे प्रधानमंत्री से काफी प्रभावित हैं। यही कारण है कि आज भारत देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जी-20 की अध्यक्षता के साथ अन्य उपलब्धियां हासिल करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *