ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 10 बाइक और एक ई रिक्शा बरामद

वाहन चोरों की तलाश में जुटी पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की 10 बाइक और एक ई रिक्शा बरामद किया है।

कोतवाली रुड़की में चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि काफी समय से देहात क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिनके खुलासे के लिए पुलिस ने शहर क्षेत्र एवं उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, सहारनपुर आदि अन्य क्षेत्रों में मुखबिरों को सक्रिय किया और सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।

पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपितों को थाना कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र से चोरी हुई सिल्वर रंग की बाइक के साथ पकडा। पूछताछ में आरोपितों ने रुड़की गंगनहर आदि क्षेत्रों से बाइक चोरी कई वारदातों को अंजाम देना कबूला। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई 10 बाइक और 01 ई-रिक्शा बरामद की।

पूछताछ में बताया कि दोनों नशा करने के आदी हैं, लेकिन इनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं है, जिस कारण अपने खर्चों को पूरा करने के लिये ये दो पहिया वाहनों को चुराकर बेचते थे। आरोपितों के नाम आरिफ पुत्र शाहिद निवासी ररहमत नगर खालापार, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी रामपुर चुंगी कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार व अमजद पुत्र खलील निवासी हाजी पूरा का चाेपला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताए गए। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *