ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जांजगीर: एसडीएम पामगढ़ ने गिरदावरी के कार्य एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण

 कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में अनुविभाीगीय अधिकारी (रा0) पामगढ़ आरके तम्बोली द्वारा शनिवार को तहसील पामगढ़ अन्तर्गत ग्राम खरखोद में चल रहे गिरदावरी का निरीक्षण किया गया। गिरदावरी निरीक्षण में राजस्व अभिलेख में दर्ज खसरा व रकबा के अनुसार मौके पर लगे फसल का वास्तविक गिरदावरी करने एवं राजस्व रिकार्ड में सही इन्द्राज करने हेतु हल्का पटवारी, ग्राम कोटवार निर्देशित किया गया एवं आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 व 03 का निरीक्षण किया गया। आंगनबाड़ी में उपस्थित कार्यकर्ता एवं सहायिका को नियमित उपस्थिति एवं मीनू के अनुसार बच्चों को गर्म एवं ताजा पोषण देने निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *