ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वन विभाग ने जब्त की बहुमूल्य जड़ी-बूटियां

भारत से जुड़े नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में पाई जाने वाली विश्व की सबसे बहुमूल्य बूटी यार्सागुंबा भारी मात्रा में वन विभाग ने जब्त किया है।

वन विभाग के आमबाड़ी रेंज के वनकर्मियों ने करीब 20 लाख रुपये मूल्य के बहुमूल्य यार्सागुंबा को बीती रात एक अभियान चलाकर जब्त किया है।आमबाड़ी रेंज के रेंजर आलमगीर हक के बताया कि 8 सितंबर को सिलीगुड़ी के समरनगर इलाके में अभियान चलाकर बहुमूल्य यार्सागुंबा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। बहुमूल्य यार्सागुंबा को सिलीगुड़ी से चीन में तस्करी की जानी थी। इससे पहले 13 ग्राम यार्सागुंबा को जब्त किया गया था।

आलमगीर हक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ के बाद बुधवार रात सिलीगुड़ी में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर और 800 ग्राम बहुमूल्य यार्सागुंबा बरामद किया गया। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य करीब 20 लाख रुपये है। हालांकि, इस बार किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उल्लेखनीय है कि यार्सागुंबा बूटी का उपयोग पौरुष शक्ति बढ़ाने वाली दवा बनाने में किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *