ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राज्यपाल की हरी झंडी मिलने के बाद नौकरशाही में बड़े पैमाने पर बदलाव

 पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कई आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। कई जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। राज्यपाल सीवी आनंद बोस की सहमति मिलने के बाद नवान्न ने तबादले की अधिसूचना जारी की है।

तनवीर अजमल को पूर्व मेदिनीपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत एस. अरुण प्रसाद को अब नादिया का जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रीति गोयल, जो उत्तर 24 परगना के अतिरिक्त जिला कलेक्टर के रूप में कार्यरत थीं, उन्हें अब दार्जिलिंग के जिला कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं, दार्जिलिंग के जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत पुन्नबलम एस को अब पश्चिम बर्दवान का जिलाधिकारी बनाया गया है। पी. दीपप्रिया को हावड़ा के जिलाधिकारी के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है। वह अब तक हुगली के प्रभारी थे। वहीं हावड़ा की जिला कलेक्टर के पद पर कार्यरत मुक्ता आर्य को हुगली के जिला कलेक्टर बनाकर भेजा गया है।

सियाद एन, जो दक्षिण 24 परगना के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत थे, उन्हें अब बांकुड़ा का जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उत्तर 24 परगना की अतिरिक्त जिला कलक्टर शमा परवीन को जलपाईगुड़ी की जिला कलक्टर नियुक्त किया गया है। अलीपुरद्वार के जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत सुरेंद्र कुमार मीना को अब उत्तर दिनाजपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। उत्तर दिनाजपुर के जिलाधिकारी अरविंद कुमार मीणा अब कूचबिहार के डीएम होंगे। टी. बालासुब्रमण्यम को कलिम्पोंग का जिलाधिकारी बनाया गया है कालिम्पोंग के जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत आर बिमला को अब अलीपुरद्वार का डीएम बनाया गया है। पूर्णेंदु मांझी को पूर्व बर्दवान का जिलाधिकारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *