ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

जिले के रेवदर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर रेवदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

थाना अधिकारी कपूरा राम ने बताया कि बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने रेवदर से मगरीवाड़ा जा रहे एक बाइक को टक्कर मार दी। उस वक्त बाइक पर दो युवक सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक शिवाली पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर रेवदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई थी। दोनों युवकों के शव भी सड़क पर पड़े थे, जिसमें एक युवक के सिर को अज्ञात वाहन ने बुरी तरह से कुचल दिया था।

पुलिस ने मौके पर से दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक युवकों की पहचान नवाराम और लवजीराम के रूप में हुई है। हादसे में मगरीवाड़ा निवासी नवाराम पुत्र जोगाराम भील और लवजीराम पुत्र पूनमाराम भील की मौत हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करवा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की। पुलिस ने मामले की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी है। परिजनों के आने पर मामला दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा शवों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *