ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जी-20 बैठक के लिए उत्तराखंड के केदारनाथ में बंद की गईं हेली सेवाएं: आईजी गढ़वाल

राजधानी दिल्ली में होने जा रही जी-20 बैठक को लेकर भारत सरकार ने बड़ी तैयारी की है। दिल्ली को जहां कड़े सुरक्षा घेरे के बीच रखा गया है वहीं इसका असर केदारनाथ धाम में भी देखा जा रहा है। धाम में उड़ने वाले तमाम हेली सर्विस सेवाओं को फिलहाल 7 सितंबर से लेकर 11 सितंबर तक पूरी तरह से बंद कर दिया है।

दरअसल भारत सरकार ने केदारनाथ में उड़ने वाली तमाम हेलीकॉप्टर सर्विस को दिल्ली जी-20 बैठक के लिए बुक कर लिया है। मौजूदा समय में लगभग 8 हेलीकॉप्टर कंपनियां केदारनाथ में अपनी सर्विस दे रही हैं। ऐसे में मेहमानों के आने-जाने और मेहमानों की संख्या को देखते हुए केदारनाथ की तमाम हेली सर्विस सेवाओं को दिल्ली में लगाया गया है। ऐसे में चीनी यात्रियों ने केदारनाथ धाम जाने के लिए हेलीकॉप्टर की टिकट बुक करवाई थी। उन्हें 11 के बाद ही केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर से यात्रा करने की अनुमति मिलेगी। ऐसे में पैदल यात्रा सुचारु रूप से जारी रहेगी।

आईजी गढ़वाल करण सिंह नाग्याल बताया कि जी-20 बैठक के लिए यह फैसला लिया गया है। ऐसे में तमाम हेलीकॉप्टर दिल्ली में रहेंगे। गढ़वाल डीआईजी का कहना है कि ऐसे में संभावना यही है कि केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पैदल मार्ग पर अधिक होगी। इसलिए उन्होंने तमाम हेली कंपनियों को भी निर्देशित किया है कि जो लोग कल हेली सर्विस की वजह से केदारनाथ या अन्य हेलीपैड पर पहुंचेंगे, उन्हें किसी न किसी तरह से संदेश भेजा जाए। आईजी गढ़वाल ने बताया कि अब हेलीकॉप्टर सर्विस सेवा 11 सितंबर को शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *