ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क चौड़ीकरण के मानक पर्वतीय क्षेत्र के अनुरूप बनाये जाएं: नवीन वर्मा

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी ने अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को उजड़ने का पुरजोर विरोध किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण के मानक पर्वतीय भूभाग की परिस्थितियों को देखकर बनाए जाने चाहिए।

सड़क किनारे कई वर्षों से अपना व्यवसाय कर रहे हैं हजारों व्यापारियों को सड़क चैड़ीकरण के नाम पर उजाड़ा जा रहा है जो सरासर गलत है। अनियोजित विकास के कारण आज पूरा पहाड़ अपने मूल स्वरूप से हट गया है और मौसम ने भी रुख बदल लिया है। विगत कई वर्षों से बादल फटने की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही है। यह सब अनियोजित विकास का ही परिणाम है। हमें पहाड़ों के मूल स्वरूप को बनाए रखने का ठोस प्रयास करना होंगा। प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने मुख्यमंत्री द्वारा व्यापारियों के लिए दिये गये बयान पर उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आन्दोलन अभी जारी रहेगा लेकिन उसके स्वरूप पर सभी से परामर्श करने के बाद ही बताया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *