ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा के 40 मंत्रियों का जत्था चुनाव को कर रहा प्रभावित- शिवपाल यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सोमवार को आजमगढ़ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार से मिले। उनके साथ सपा विधायक भी मौजूद थे। शिवपाल का आरोप है कि घोसी उपचुनाव में भाजपा के 40 मंत्रियों का जत्था चुनाव को प्रभावित करने में लगा हुआ है।

घोसी उपचुनाव के मतदान को लेकर महज चौबीस घंटे ही बचे हैं। इस बीच भाजपा और सपा पार्टी एक-दूसरे पर उपचुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगा रही है। सपा नेता शिवपाल यादव सोमवार को विधायकों के साथ आईजी कार्यालय पहुंचकर आईजी से मिले।

उन्होंने पत्रक सौंपते हुए आरोप लगाया कि मऊ के घोसी और कोपागंज थाने में एसओ से लेकर सीओ तक लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसके अलावा 40 मंत्रियों का जत्था भी चुनाव प्रभावित कर रहा है। आजमगढ़ से लेकर मऊ तक होटलों में मंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री डटे हुए हैं। लोगों को बुलाकर पैसा दिया जा रहा है। इसके अलावा धमकी भी दी जा रही है। मुसलमान को डराया, धमकाया जा रहा है कि वह वोट न डाल सकें। लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने निष्पक्ष उपचुनाव और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा को हार का डर सता रहा है, इसलिए बैमानी पर उतारू हो गई है। उनके साथ पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक नफीस अहमद, अखिलेश यादव, बेचई सरोज आदि नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *