ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पार्षद पति कांग्रेसी नेता की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मुरादाबाद के कांग्रेसी नेता और पार्षद पति की दबंगई का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में आरोपित कांग्रेस नेता एक युवक का गिरेबां पकड़ कर खींचते हुए उसे अपने घर ले जाते दिख रहे हैं। वहां उन्होंने उस युवक से अपने परिवार वालों के पैर पकड़वाकर मांफी मंगवाई। मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता समेत दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।

थाना कटघर क्षेत्र के रहमतनगर निवासी असफर अली कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हैं और उनकी पत्नी शाहीन मुरादाबाद नगर निगम के वार्ड 52 से पार्षद हैं। बताया गया कि करीब आठ दिन पूर्व कांग्रेस नेता का पड़ोस में ही रहने वाले रिश्तेदारी के युवक से विवाद हो गया था। उस समय युवक उनके चंगुल से छूट कर भाग गया था। इसके बाद दो दिन पूर्व कांग्रेस नेता और उसके साथी इमरान ने युवक को मोहल्ले में ही एक मेडिकल स्टोर पर पकड़ लिया। वहां से युवक का गिरेबान पकड़ कर खींचते हुए घर तक ले गए थे। घर पर आरोपित कांग्रेस नेता ने युवक से अपने परिवार के सभी सदस्यों के पैर पकड़वाकर मांफी मंगवाई। इस पूरे प्रकरण की वीडियो शनिवार को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *