October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर रहे : बांके बिहारी पांडेय

विद्या भारती से सम्बद्ध विद्यालयों में मंगलवार को मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर में विद्यालय के खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने जिमनास्टिक का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर रोमांचित कर दिया।

रानी रेवती देवी कॉलेज के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय ने बताया कि मेजर ध्यानचंद ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम पर भारत सरकार ने डाक टिकट जारी किया था। यह एक भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी थे, हॉकी स्टिक और गेंद पर इनकी मजबूत पकड़ के कारण इन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है। इन्ही के जन्मदिवस 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। विद्यालय के खिलाड़ी छात्र-छात्राएं जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई, उन्होंने विद्यालय में शारीरिक आचार्य विमल दुबे एवं संतोष तिवारी के मार्गदर्शन में फ्लोर एक्सरसाइज पर जिमनास्टिक का हैरत अंगेज प्रदर्शन कर दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने बताया कि मेजर ध्यानचंद का नाम आज भी भारत वर्ष में बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने अपने जीवन में एक से एक अवॉर्ड जीते ओर हॉकी के खेल में कई कीर्तिमान भी स्थापित किए। कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश पांडे ने किया।

इसी प्रकार ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर काॅलेज गंगापुरी रसूलाबाद में खेलकूद का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र ने कहा कि ध्यानचन्द की फुटबाल में पेले और क्रिकेट में ब्रैडमैन के समतुल्य माना जाता है। गेंद इस कदर उनकी स्टिक से चिपकी रहती थी कि प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को अक्सर आशंका होती कि वो जादुई स्टिक से खेल रहे हैं। मेजर ध्यानचन्द को तेजी से गोल करने और तीन बार ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाने के लिए जाना जाता है। विद्यालय के आचार्य जनार्दन प्रसाद दुबे ने मेजर ध्यानचन्द के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 108 भैयाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें कबड्डी, कैरम, शतरंज एवं खो-खो खेल का आयोजन हुआ। आभार ज्ञापन विद्यालय के आचार्य संदीप मिश्र एवं संचालन आचार्य सरोज सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.