ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कौशल किशोर करेंगे बुद्ध और विवेकानन्द पुस्तक का विमोचन

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर 26 अगस्त को लखनऊ में पर्यटन भवन के सभागार में ‘समानता के प्रतीक बुद्ध और विवेकानन्द”पुस्तक का विमोचन करेंगे। इस पुस्तक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सामाजिक समरसता गतिविधि के अखिल भारतीय संयोजक के.श्याम प्रसाद ने लिखा है।

पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह क्षेत्र संघचालक राम कुमार वर्मा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर पुस्तक के लेखक श्याम प्रसाद और विशिष्ट अतिथि के रूप में अन्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष भदन्त शान्ति मित्र उपस्थित रहेंगे।

सामाजिक समरसता विभाग के प्रान्त प्रमुख राजकिशोर ने बताया कि बुद्ध विश्व में प्रथम धर्म प्रचारक हैं। बुद्ध के शिष्यों ने विश्व के भिन्न-भिन्न देशों में धर्म प्रचार किया। दो हजार साल बाद स्वामी विवेकानन्द ने सनातन धर्म का प्रचार पाश्चात्य देशों में किया। दोनों महापुरूषों ने अपने विचारों के बल पर ही धर्म का प्रचार किया,कहीं भी जादू या तलवार का प्रयोग नहीं किया। दोनों महापुरूष की मूर्ति स्वरूप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *