ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

12 घंटे में पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, 2 गिरफ्तार

भारत नगर रुड़की निवासी वसीम के घर से खिड़की तोड़कर एलईडी चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी का सामान बरामद करते हुए उनका चालान कर दिया है।

20 अगस्त को वसीम ने मंगलौर कोतवाली में अज्ञात चोरों के घर का ताला तोड़कर एलईडी चोरी करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम शाहरुख, चांद निवासीगण मोहल्ला बंदा रोड माही ग्रांट रुड़की हरिद्वार बताए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *