ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पिता योगेंद्र साव के साथ विधायक अंबा ने प्राचीन शिव मंदिर में किया रुद्राभिषेक

सावन के महीने में शिव भक्तों का उत्साह चरम सीमा पर रहता है। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद भी शिव के रंग में रंगी हुई नजर आ रही हैं। तीन दिन पहले 18 अगस्त को उन्होंने अपने पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का जन्मदिन बाबा नगरी देवघर में मनाया। इसके बाद सोमवार को वह अपने पिता के साथ रामगढ़ के कैथा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इस दौरान विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि यह रुद्राभिषेक झारखंड वासियों के सुख समृद्धि की कामना से की गई है। इसी वजह से इस विराट रुद्राभिषेक में हजारों लोग शामिल हुए हैं।

प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ करते हैं सबकी कामनाएं पूरी

विधायक अंबा प्रसाद अपने पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव समेत पूरे जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों के साथ कैथा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंची। जनता के संग विद्वान साधु संतों की उपस्थिति में पूरे विधि विधान के साथ प्राचीन शिव मंदिर में का रुद्राभिषेक किया। राज्य वासियों के सुख समृद्धि और ख़ुशहाली के लिए भोलेनाथ से मंगल कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *