ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मेरठ में पुलिस के साथ मुठभेड़ में गो तस्कर घायल

सरधना थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में शातिर गो तस्कर घायल हो गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल गो तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया और फरार गो तस्कर की तलाश में जुटी है।

सरधना थाना क्षेत्र के बपारसी गांव के जंगल में बुधवार की देर रात गो तस्कर बिना नंबर प्लेट की सफेद स्कॉर्पियो में गोवंश लेकर जा रहे थे। सरधना पुलिस भी उस समय गश्त पर थी। संदिग्ध स्कॉर्पियो को देखते हुए पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन तस्करों ने गाड़ी तेज कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करके स्कॉर्पियो को रुकवा लिया तो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गो तस्कर युसूफ निवासी लिसाड़ी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि एक गो तस्कर गाड़ी से उतर कर फरार हो गया।

इंस्पेक्टर सरधना रमाकांत पचौरी ने बताया कि फरार गो तस्कर की पहचान शादाब निवासी शास्त्रीनगर के रूप में हुई। उसकी तलाश की जा रही है। घायल तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कॉर्पियो में गोवंश बरामद हुए। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *