ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

देर रात गोताखोरों ने निकाला गंगा स्नान करने गए अधेड़ का शव

गंगा नदी में चकिया सहायक थाना क्षेत्र के सिमरिया पहाड़ी बाबा ठाकुरबाड़ी के समीप गंगा स्नान के दौरान डूबे अधेड़ का शव डीडीआरएफ के गोताखोरों ने देर रात बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान सिमरिया पंचायत-दो के बिंदटोली निवासी रामईश्वर निषाद के रूप में की गई।

परिजन ने बताया जाता है कि रामईश्वर निषाद बुधवार को अपने घर से घास लाकर गंगा स्नान करने के लिए गए थे लेकिन शाम तक जब घर नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान गंगा किनारे चप्पल, साइकिल और कपड़ा मिला। इसी शक के आधार पर ग्रामीणों ने चकिया पुलिस को जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस की सूचना पर डीडीआरएफ के गोताखोरों ने खोजबीन शुरू किया। रात करीब 11 बजे अनिल कुमार निषाद सहित अन्य गोताखोरों की टीम ने काफी कोशिश के बाद शव बरामद किया है। शव मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया तथा चकिया सहायक थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *