ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

करंट की चपेट में आने से आढ़तिया की मौत

खुटहन थाना अंतर्गत सब्जी मंडी में आढ़त की दुकान चलाने वाले व्यक्ति की बुधवार की सुबह दुकान पर लगे फर्राटा पंखा में उतरे करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

पिलकिछा दौलतपुर गांव निवासी 50 वर्षीय ओमप्रकाश गुप्ता सब्जी मंडी में अपनी दुकान चलाते थे। बुधवार को गर्मी अधिक होने के कारण वे दुकान में रखा फर्राटा पंखा चालू कर उसे हाथ में पकड़ बाहर लाने लगे। अचानक वे बेहोश होकर गिर गये। पंखा उनके ऊपर आ गिरा। अगल बगल के दुकानदार भाग कर आए। बोर्ड से बटन बंद कर उन्हें तत्काल सीएचसी ले गए। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते स्वजन शव लेकर घर चले गए। जहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *