ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हुए बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फाइटर’ का पहला लुक आया सामने

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर ऋतिक रोशन की बहुचर्चित फिल्म ‘फाइटर’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। दीपिका पादुकोण ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म ‘फाइटर’ का टीजर वीडियो शेयर किया है। इसकी शुरुआत आसमान में उड़ते एक लड़ाकू विमान से होती है। इसके बाद शुरुआत में ऋतिक रोशन की झलक देखने को मिलती है। इसके बाद अब इसमें दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर की भी पहली झलक सामने आ गई है।

फिल्म में इन तीनों का लुक बेहद शानदार है। उनके इस लुक को देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।फिल्म ‘फाइटर’ का ऐलान 10 जनवरी, 2021 को हुआ था, जिसके बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू की गई। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण दोनों अहम भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही इस फिल्म में अनिल कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *