ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स 2023 के लिए लंदन पहुंची भारतीय पुरुष ब्लाइंड क्रिकेट टीम

भारतीय पुरुष ब्लाइंड क्रिकेट टीम 18 अगस्त से बर्मिंघम में शुरू होने वाले इंटरनेशनल ब्लाइंड स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईबीएसए) वर्ल्ड गेम्स 2023 के लिए लंदन पहुंच गई है। पुरुष टीम का नेतृत्व अजय कुमार रेड्डी इलुरी (बी2 श्रेणी) कर रहे हैं। टीम अधिकारियों के साथ सोमवार को लंदन पहुंची।

बर्मिंघम में वर्ल्ड गेम्स 18 अगस्त से 27 अगस्त तक खेले जाने वाले हैं, जिसमें पहली बार ब्लाइंड क्रिकेट को शामिल किया गया है।
लंदन पहुंचने के बाद क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (सीएबीआई) के अध्यक्ष महंतेश जी किवदासनवर ने कहा, “आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष ब्लाइंड क्रिकेट टीम की भागीदारी हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हमें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है और हम टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।”

वहीं, सीएबीआई के महासचिव शैलेन्द्र यादव ने कहा, “वर्ल्ड गेम्स 2023 की यात्रा हमारे एथलीटों, कोचों और सहयोगी स्टाफ का एक सहयोगात्मक प्रयास रहा है। हमें विश्वास है कि हमारी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।”

इसके अलावा, भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम गुरुवार को बर्मिंघम में आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स 2023 के लिए पहुंचेगी।

भारतीय पुरुष टीम 20 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मैच के साथ अपना अभियान शुरू करेगी, जबकि भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत उसी दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी।

आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स 2023 के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम इस प्रकार है-: बसप्पा वड्डागोल – बी1, मोहम्मद जाफर इकबाल – बी1, महाराजा शिवसुब्रमण्यम – बी1, ओमप्रकाश पाल – बी1, नरेशभाई बालूभाई तुमदा – बी1, नीलेश यादव – बी1, अजय कुमार रेड्डी इलुरी – बी2 ( कप्तान), वेंकटेश्वर राव दुन्ना – बी2 (उप-कप्तान), पंकज भुए – बी2, रामबीर सिंह – बी2, नकुल बदनायक – बी2, इरफान दीवान – बी2, प्रकाशा जयारामय्या – बी3, सुनील रमेश – बी3, दीपक मलिक – बी3, दुर्गा राव टोम्पाकी – बी3, दिनेशभाई चामायदाभाई राठवा – बी3।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *