• March 10, 2026

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल

 सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल

नगांव से सटे मरिकलंग में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना नगांव के मरिकलंग पुलिस थाने के तहत मरिकलांग प्रगति लाइब्रेरी के पास पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग 36 पर बीती रात को हुई।

बताया जाता है कि दुर्घटना वाणिज्यिक मिनी वाहन (एएस-02बीसी-3160) द्वारा स्कूटी (एएस-02एन-6082) को ठोकर मार दिये जाने की वजह से हुई। स्कूटी चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मृतक का शरीर वाहन के अगले निचले हिस्से में स्कूटी के साथ फंस गया था।

इस बीच, एक अन्य युवक छिटककर दूर गिर जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।

जैसे ही यह घटना हुई, स्थानीय लोगों और बोलबोम यात्रियों का एक समूह मौके पर पहुंच गया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मरिकलंग थाने की पुलिस और नगांव की ट्रैफिक कंट्रोल ब्रांच की पुलिस को दी।

तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण की व्यवस्था की और गंभीर रूप से घायल युवक को नगांव भोगेश्वरी फुकननी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया और इलाज की व्यवस्था की।

मृतक की पहचान नगांव के पलाशनी गांव के नवज्योति केवट और गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान जयंत सैकिया के रूप में की गई।

जयंत सैकिया का फिलहाल इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। नवज्योति केवट जैसे एक युवक की असामयिक मौत से पूरे पलाशनी में मातम छा गया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *