ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नेपाल में धूमधाम से मनाया गया भारत महोत्सव

नेपाल स्थित भारतीय दूतावास में ‘भारत महोत्सव’ धूमधाम से मनाया गया।नेपाल में रहने वाले भारतीयों की संस्था इंडियन सिटिजन एसोसिएशन ऑफ नेपाल (आईकैन) और भारतीय दूतावास ने संयुक्त रूप से इस भव्य समारोह का आयोजन किया।

भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दूतावास के प्रांगण में आयोजित इस महोत्सव में करीब ढाई हजार लोगों की सहभागिता रही। महोत्सव में हिस्सा लेने भारत से पहुंचे गायक हेमंत बृजवासी की प्रस्तुति ने सबको आनन्दित कर दिया। भारत महोत्सव में काठमांडू स्थित केन्द्रीय विद्यालय, डीएवी स्कूल और मॉडर्न इंडियन स्कूल के छात्रों की प्रस्तुति भी मनमोहक रही। नेपाल में पिछले चार वर्षों से आईकैन यह आयोजन कर रहा है।

इस मौके पर भारतीय दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन (डिसीएम) प्रसन्न श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत महोत्सव का आयोजन से यहां रह रहे भारतीय नागरिकों के परिवारों के बीच का बंधन और मजबूत होता है। आईकैन के अध्यक्ष रवि कंडोई ने कहा कि विदेशों में रहने वाला प्रत्येक भारतीय नागरिक अपने देश का प्रतिनिधित्व करता है और असल में वही भारत का राजदूत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *