ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चीन का युद्धपोत कोलंबो बंदरगाह पर रुकने की अनुमति

श्रीलंका ने भारत के विरोध के बावजूद आखिरकार चीन के एक युद्धपोत को कोलंबो बंदरगाह पर रुकने की अनुमति दे दी। श्रीलंका की नौसेना ने घोषणा की है कि चीन का युद्धपोत द्वीप श्रीलंका की तीन दिवसीय औपचारिक यात्रा पर कोलंबो बंदरगाह पर रुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका की नौसेना ने कहा कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का युद्धपोत गुरुवार को राजधानी पहुंचा। 129 मीटर लंबे जहाज पर 138 लोगों का दल है और इसकी कमान कमांडर जिन शिन के पास है। यह कोलंबो से शनिवार को रवाना होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल अगस्त में पास के जल क्षेत्र में चीनी पोत की मौजूदगी के बारे में भारत की सुरक्षा चिंताओं के बावजूद युआन वांग 5 हंबनटोटा बंदरगाह पर रुका था। तब श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि सरकार दोस्ती, आपसी विश्वास और रचनात्मक बातचीत की भावना से मामले को सुलझाने की दृष्टि से संबंधित सभी पक्षों के साथ व्यापक परामर्श कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *