ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अमरकंटक में बनेगा मां शक्तिधाम कारीडोर, मुख्यमंत्री चौहान ने की घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर जिले के दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को मां नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक को मृत्युंजय आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शक्तिधाम कारीडोर बनाने की घोषणा की। इससे पहले मुख्यमंत्री नर्मदा मन्दिर पहुंचे और वहाँ विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद मृत्युंजय आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज से भेंट की। उन्होंने अमरकंटक सहित मध्यप्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की।

स्वामी हरिहरानंद ने मुख्यमंत्री से नर्मदा मन्दिर अमरकंटक को शक्तिधाम के रुप में विकसित करने की मांग की। जिसे मुख्यमंत्री ने नर्मदा मैया की कृपा बतलाते हुए तत्काल इसकी सहमति देते हुए कार्यकर्ताओं के मंचीय सम्मेलन में करतल ध्वनि और नर्मदा मैया के जयकारों के बीच इसकी घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज द्विवेदी ने भी अमरकंटक को शक्ति लोक कारीडोर बनाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री ने अमरकंटक कारीडोर के लिये 100 करोड़ स्वीकृत करने की बात कहीं। उन्होंने अमरकंटक को पवित्र बनाए रखने के लिये उद्गम मन्दिर परिसर से दूर नये अमरकंटक नगर बनाने की भी घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *