ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे और लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

राज्यसभा में गुरुवार को विपक्ष की ओर से मणिपुर मुद्दे पर नियम 167 के तहत चर्चा और प्रधानमंत्री के सदन में जवाब देने की मांग की गई। दोनों पक्षों की सहमति ना बनने पर कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में पिछले काफी दिनों से मणिपुर मुद्दे पर चर्चा को लेकर गतिरोध बना हुआ है। गतिरोध का कारण विपक्ष की नियम 267 के तहत चर्चा की मांग है। सरकार चाहती है कि इसके बजाय नियम 176 के तहत चर्चा हो। सदन के बाहर गतिरोध को समाप्त करने की कोशिश भी हुई। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपना अपना पक्ष रखा।

नेता सदन पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री के जवाब की मांग कर रहा है जबकि हमारी ओर से ऐसी कोई सहमति नहीं दी गई। वहीं, दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मध्यम मार्ग अपनाते हुए हमारी ओर से प्रस्ताव रखा गया कि नियम 167 के तहत चर्चा की जाए। ऐसे में प्रधानमंत्री के सदन में आकर जवाब देने में क्या आपत्ति है। इसके बाद कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया ।

दूसरी और लोकसभा में आज प्रश्नकाल चला और थोड़े समय बाद हंगामे के चलते कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। प्रधानमंत्री आज सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *