ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यमुनोत्री हाइवे पर बस पर गिरी चट्टान, महाराष्ट्र की महिला तीर्थयात्री की मौत

उत्तराखंड में यमुनोत्री हाइवे पर नासूर बन चुके डबरकोट में आज सुबह महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की बस पर चट्टान गिरने से महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। इस हादसे में एक पुरुष तीर्थयात्री को चोट आई है। उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

जिला आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार यह हादसा जानकीचट्टी से बड़कोट के बीच डाबरकोट के पास हुआ।

बस पर चट्टान गिरने से महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई. इस हादसे में एक पुरुष तीर्थयात्री को चोट आई है. उसे हायर सेंटर Dehradun रेफर किया गया है.

                                                                                                                                           

हादसे में महिला तीर्थयात्री पायल समेत दो लोग घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से सीएससी बड़कोट लाया गया है। यहां पायल की मृत्यु हो गई। घायल कृष्ण सिंह को देहरादून भेजा गया है। यह लोग यमुनोत्री से दर्शन करके लौट रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *