ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मंगलाहाट अग्निकांड मामले में 17 दिनों बाद पहली गिरफ्तारी

हावड़ा के मंगलाहाट अग्निकांड में 17 दिनों बाद पहली गिरफ्तारी हुई है। मंगलवार को सीआईडी ने हावड़ा से एक अधेड़ शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम शांतिरंजन डे है। दुकान जलने के बाद सोमवार को दुकान खोली गईं। अधिकांश व्यापारियों ने फिर से व्यापार शुरू कर दिया है। शांति रंजन को सोमवार रात हिरासत में लिया गया।

सीआईडी सूत्रों के मुताबिक, शांति रंजन ने उस जमीन का मालिक होने का दावा किया था। अग्निकांड के बाद कारोबारी शुरू से ही उन पर उंगली उठा रहे थे। कारोबारियों का यह भी दावा है कि आग लगवाने के पीछे उसी का हाथ है। उसी आधार पर शांतिरंजन को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ गैर जमानती मामला शुरू किया गया है। इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है।

पिछले 20 जुलाई की आधी रात को लगी भयावह आग में हावड़ा के मंगलाहाट की ढाई हजार से ज्यादा दुकानें खाक हो गईं थीं। अगले दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मौके पर जाकर व्यवसायियों के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया था। साथ ही उनके आदेश पर सीआइडी ने अग्निकांड की जांच भी शुरू कर दी। सीआईडी ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए थे। उस घटना के बाद यह पहली गिरफ्तारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *