ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिंचाई पानी के लिए सड़कों पर उतरी भाजपा, एसडीएम चेंबर के बाहर धरना-प्रदर्शन

 गंगनहर में पानी की मात्रा घटने पर अब भाजपा भी सड़कों पर उतर आई है। भाजपा जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रीगंगानगर, अनूपगढ़, पदमपुर, श्रीकरणपुर, श्रीविजयनगर और रायसिंहनगर उपखंड मुख्यालयों पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए।

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि इन दिनों गंगनहर में शेयर से आधा पानी भी नहीं चल रहा है, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। श्रीगंगानगर में भाजपाइयों ने मंगलवार सुबह एसडीएम चेंबर के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला परिषद स्थित पार्क में एकत्रित हुए और वहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान इन्होंंने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के लिए जिला भाजपा ने भाजपा नेता सतपाल कासनिया को प्रभारी नियुक्त किया। प्रदर्शन करने वालों में विनीता आहुजा, चेष्टा सरदाना, संजय मूंदडा, बबीता गौड़, गुरवीर सिंह बराड़, सीताराम मौर्य, श्याम धारीवाल, प्रदीप धेरड़, हरजिन्द्र सिंह चंद्रशेखर गौड़, बलविन्द्र सिंह मग्गो, सुशील अरोड़ा, मनीष प्रजापत, विनोद लिंबा, दलीप सहारण जसमत सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *