ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बेरोजगारी एवं जनसंख्या के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सदन में बेरोजगारी, नई शिक्षा नीति और जनसंख्या को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने योगी सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में बेरोजगारी की दर तो बताते हैं लेकिन आंकड़े नहीं बताते हैं। सरकार पर अखिलेश ने बेरोजगारी के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नौकरी के लिए सरकार की क्या योजना है। कितने लोगों को नौकरी मिल रहीं है बताइये। नई शिक्षा नीति को लेकर क्या बदलाव आए हैं। उसके बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि 2017 से 2022 में 15 साल के एज ग्रुप में कितने बच्चों की संख्या बढ़ गई है। उन बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए और उन्हें नौकरी एवं रोजगार दिलाने के लिए डबल इंजन की सरकार बताए कि इनकी संख्या क्या है? उन्होंने जनसंख्या के आंकड़ों को लेकर भी सदन में सवाल सरकार पर उठाएं।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल रही है। दूसरे दिन विपक्ष ने सदन में मंहगाई, रोजगार, बाढ़ आदि पर सत्ता पक्ष को घेरने का प्रयास किया। फिलहाल चर्चा सत्र में सत्ता पक्ष लगातार विपक्ष के सवालों का जवाब आंकड़ों के आधार पर तार्किक ढंग से दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *