ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पत्नी से प्रताड़ित पति ने लगाया फांसी का फंदा

मालवीय नगर थाना इलाके में पत्नी प्रताड़ित पति ने शादी के छह महीने गुरुवार देर रात को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जयपुरिया अस्पताल के मुर्दाघर भिजवाया। पुलिस को मृतक के कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें मृतक ने पत्नी को मौत का जिम्मेदार बताते हुए लिखा कि मीडिया तक इसकी तस्वीर पहुंचाओ और दूसरों के घर खराब नहीं हों। साथ ही उसका हॉस्पिटल से पेमेंट लेकर उसकी मां को ही देना। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

थानाधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि सीकर जिले खाटूश्यामजी हाल मालवीय नगर के झालाना के रहने वाले गोविन्द सिंह (30) पुत्र भंवर सिंह ने आत्महत्या की। जिसकी छह महीने पहले शादी दीपा कंवर से हुई थी और दोनों मालवीय नगर के झालाना इलाके में किराए पर रहते थे। दोनों ही अपेक्स सर्किल (मालवीय नगर) स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे और साफ-सफाई का काम करते थे। गुरुवार देर शाम को अस्पताल से काम खत्म कर गोविन्द घर आ गया और अंदर से गेट बंद कर चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक गोविन्द की पत्नी दीपा घर लौटी और काफी खटखटाने और आवाज लगाने के बाद भी गेट नहीं खोला तो मकान मालिक को इस बारे में बताया। जिसके बाद आस-पड़ोस के लोगों के साथ मिलकर गेट को धक्का देकर तोड़ा। जहां कमरे के अंदर जाने पर गोविन्द फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने बताया कि अभी परिवार की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।

थानाधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड मिला जिसमें लिखा कि मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी है, इसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मीडिया तक भी इसकी तस्वीर पहुंचाओ ताकि दूसरों के घर खराब नहीं हो। मेरा हॉस्पिटल से पेमेंट लेकर मेरी मां को ही देना। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *