ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

देश को भ्रमित करने का काम कर रहा है विपक्ष: अनुराग ठाकुर

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली विधेयक पर विपक्षी दल अपना रुख सामने नहीं रख सके। साफ है कि अब तक विपक्ष ने देश की जनता को भ्रमित करने का काम किया है। विपक्ष के सुरताल अलग होने के कारण संसद के 15 दिन बर्बाद हुए हैं। दिल्ली विधेयक पर एकजुट होकर संसद में आए लेकिन मणिपुर पर चर्चा करने में विपक्ष को रुचि नहीं है।

शुक्रवार को संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष ने संसद का समय बर्बाद किया है। देश का पैसा बर्बाद किया है। पहले दिन से तय था कि मणिपुर पर चर्चा होगी। इसके बावजूद विपक्ष क्यों भाग रहा है? ऐसा इसलिए है, क्योंकि विपक्ष के पास कोई तर्क या तथ्य नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *