ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रेन के इंजन में फंसकर नाबालिग की मौत

हावड़ा जयनगर ट्रेन के इंजन में फंसकर रविवार को एक किशोर की मौत हो गई। उसकी पहचान सदर प्रखंड के छोटी कोदरजन्ना निवासी इलीयास आलम के 13 वर्षीय पुत्र सलमान के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था।

जीआरपी ने बताया कि हावड़ा जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। इस दौरान नाबालिग ट्रेन की इंजन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना करमटोला और साहिबगंज के बीच पोल संख्या 238/06 के पास घटी है। साहिबगंज स्टेशन पर पहुंची हावड़ा जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन से नाबालिग को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जीआरपी उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *