ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महात्मा गांधी के विवि के भूमि अधिग्रहण को लेकर जाप ने ट्रेन रोक कर किया प्रदर्शन

महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के अधिशेष भूमि के अधिग्रहण,शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने व बंद पड़ी चीनी मिल को चालू करने सहित अन्य मांगो को लेकर रविवार को जन अधिकार पार्टी (लोक) के जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह के नेतृत्व मे सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर सप्तक्रांति एक्सप्रेस को रोक कर जमकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक बहाली में राज्य सरकार द्वारा डोमिसाइल नीति को खत्म किये जाने के साथ ही सीटेट-बीटेट परीक्षा के बाद बीपीएससी द्वारा परीक्षा लेना एक गलत व अन्यायपूर्ण कदम है। वही पार्टी के प्रदेश महासचिव मोख्तार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सरकार के अधिकारी बड़े-बड़े कोचिंग संस्थान के साथ मिलकर बड़ा घाल मेल कर रहा है।

उन्होंने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जतायी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहार में मैथ और साइंस के शिक्षक नहीं मिलते हैं। इस तरह का बयान देकर उन्होंने बिहारी युवाओं का अपमान किया है। बिहार की प्रतिभा का दुनिया लोहा मानती है। उन्होंने कहा कि 10 फीसदी सीटों को सरकार अन्य राज्यों के अभ्यर्थी के लिए रख सकती है, उसमें जाप को कोई आपत्ति नहीं है,लेकिन किसी भी परिस्थिति में 90 फीसदी सीटों पर राज्य के छात्रों के लिए रिजर्व रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *