ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अमरनाथ यात्रा: जम्मू के भगवती नगर से श्रद्धालुओं का 19वां जत्था रवाना

 जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के लिए सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को श्रद्धालुओं का 19वां जत्था रवाना किया गया। इस जत्थे में 4675 श्रद्धालु शामिल थे।

शुक्रवार को जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से 2850 श्रद्धालुओं का काफिला पहलगाम के लिए रवाना हुआ और 1825 श्रद्धालु बालटाल स्थित आधार शिविर के लिए रवाना हुए। इस जत्थे में 3400 पुरुष, 1189 महिलाएं, 16 बच्चे, 55 साधु और 12 साध्वियां शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि अमरनाथ की पवित्र गुफा 3,888 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 1 जुलाई को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू हुई थी। यह यात्रा 31 अगस्त को सम्पन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *