ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जनपद में एक लाख पौधे रोपित किए जाएंगे : मुख्य विकास अधिकारी

मुख्य विकास अधिकारी ने हरेला पर्व पर पौधरोपण अभियान के अवसर पर कहा कि जनपद में एक लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। हरेला पर्व के अवसर पर जनपद में विकासखंड स्तर, ग्राम पंचायत स्तर एवं विभागों के कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।

जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद मुख्यालय स्तर पर रेंजर्स ग्रांउड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान एवं मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून मनुज गोयल द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ पौधरोपण किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में वृहदस्तर पर हरेला कार्यक्रम मनाया जा रहा है और 1 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने रोपित किए गए पौधों के संरक्षण हेतु वन विभाग,कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया ।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय जैन , जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद नेगी, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विवेक शाह, आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ दीपशिखा रावत सहित विभागों जनपद स्तरीय के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *