ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भोपाल के पास केकरिया गांव में भालू ने एक बुजुर्ग पर हमला कर ली जान

राजधानी के भोपाल के पास केकरिया गांव में रविवार सुबह एक भालू ने बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर दिया। हमले में भालू ने बुजुर्ग की दोनों आंखें नोंच दी और पेट खा गया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू की।

जानकारी अनुसार रातीबड थाना क्षेत्र के आदिवासी गांव केकरिया में रविवार सुबह जंगल से निकलकर गांव पहुंचे एक भालू ने छगन नाम के बुजुर्ग पर हमला कर दिया। भालू ने बुजुर्ग की दोनों आंखें नोंच ली और पेट भी खा गया। इस हमले में बुजुर्ग लहूलुहान हो गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। भालू शव को खींचकर जंगल में ले जा रहा था, तभी गांववालों ने लाठी-डंडे से उसे खदेड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भालू के हमले की घटना ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। घटना के बाद अन्य ग्रामीणों में डर बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग से वन्य जीवों से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *