ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लाहौल स्पीति के चन्द्रताल में फंसे 255 सैलानी सुरक्षित निकाले

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिला के चंदरताल में बर्फबारी के कारण फंसे 255 सैलानियों को रेस्क्यू ऑपरेशन के चौथे दिन गुरुवार को रेस्क्यू कर लिया गया है। सैलानियों को काजा-शिमला मार्ग से भेजा जा रहा है। लाहौल स्पीति में बीते 8 से 10 जुलाई को भारी बर्फबारी हुई थी।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं लोसर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में लोसर में समीक्षा की थी। इसके बाद जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी को रेस्क्यू टीम के साथ भेजा था।

दरअसल लोसर गांव से कुछ युवाओं की टीम बातल भेजी गई थी जिसने सूचना दी कि कुछ लोग फंसे है। इसके बाद मंत्री ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह से फोन के माध्यम को इस बारे में अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने तुरंत निर्देश दिए कि दूसरी टीम बनाकर भेजी जाए और हर हाल में रेस्क्यू किया जाए।

प्रशासन ने स्थानीय स्पीति के युवाओं की टीम बनाकर गाड़ियों के साथ बातल के लिए रवाना किया गया। करीब रात को 12 बजे बातल से 52 लोगों को रेस्क्यू किया और लोसर पहुंचाया गया।

वहीं चंदरताल में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए रास्ते खोलने का कार्य में तीसरे दिन 26 किलोमीटर सड़क बर्फ से ढकी थी, उसे रात 1.25 बजे रेस्क्यू किया गया। तीन जेसीबी लगाई गई थी जिसमें निजी ऑपरेटर, बीआरओ और कंपनी की शामिल थी।

करीब रात को 1.45 मुख्यमंत्री ने सेटेलाइट के माध्यम से मंत्री और मुख्य संसदीय सचिव से बात करके रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में अपडेट ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि तुरंत लोगों को रेस्क्यू किया जाए। इसके बाद मंत्री ने एसपी मयंक चौधरी, एडीसी राहुल जैन, एसडीएम हर्ष नेगी के साथ बैठक की और फेसला किया कि सुबह 5.30 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जाएगा। करीब 3 बजे रेस्क्यू करके टूरिस्ट की पहली गाड़ी लोसर पहुंची। यहां पर लोसर महिला मंडल ने खत्तक पहनाकर स्वागत किया । वहीं अल्प हार की व्यवस्था की हुई थी। टूरिस्टों को कुंजम टॉप से काजा तक एचआरटीसी की तीन, टेंपो ट्रेवेलर 10 सहित 17 स्थानीय लोगों की ब्लैरो कैंपर थी।

लाहौल-स्पीति के एडीसी राहुल जैन ने बताया कि रेस्क्यू टीम में एसडीएम , तहसीलदार भूमिका जैन, नायब तहसीलदार प्रेम चंद, टी ए सी सदस्य केशांग्ग रैपचिक, वीर भगत, लिदांग, लोसर किब्बर, चिचम, काजा स्पीति के अन्य गांवों के करीब 70 युवाओं के साथ बीआरओ, आईटीबीपी, पुलिस,न्यू एज इंडिया कंपनी और गर्ग एंड गर्ग कंपनी , लंबरदार लोसर को शामिल किया गया था।

जन जातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा लोसर महिला मंडल और युवक मंडल जिन्होंने रेस्क्यू में भूमिका निभाई है उन्हें 1 लाख रुपए इनाम के तौर पर देने की घोषणा की है। इसके साथ ही महिला मंडल और युवकों को रेस्क्यू ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *