ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बीआरआई को लेकर चीन के साथ चर्चा जारी : एनपी सऊद

नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने गुरुवार को कहा कि बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के कार्यान्वयन के मसले पर चीन के साथ बातचीत चल रही है।

विदेश मंत्री सऊद ने नेपाल की नेशनल एसेंबली में कहा, ‘दोनों देशों के बीच बीआरआई कार्यान्वयन योजना पर चर्चा जारी है।’

चीन कहता रहा है कि नेपाल में बीआरआई लागू हो चुका है। नेपाल में चीन के राजदूत चान सोंग ने भी दावा किया कि बीआरआई लागू हो चुका है। हालांकि नेपाल ने इसे स्वीकार नहीं किया है। केपी शर्मा ओली जब प्रधानमंत्री थे तब नेपाल ने 2017 में चीन के साथ बीआरआई को लेकर समझौता किया था। हालांकि उसके बाद बनी सरकार सिर्फ बीआरआई के तहत मिलने वाला अनुदान स्वीकार करने का रुख अपनाती रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *