ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एनजेपी स्टेशन संलग्न कपड़ा दुकान में लगी आग

एनजेपी स्टेशन संलग्न एक कपड़े की दुकान में आग लगने इलाके में हड़कंप मच गया। घटना शनिवार देर रात 34 नंबर वार्ड अंतर्गत एनजेपी स्टेशन संलग्न इलाके में घटी है।

बताया जा रहा है कि देर रात बारिश के दौरान स्थानीय लोगों ने एक कपड़े की दुकान से धुआं निकलते हुए देखा। इसकी जानकारी दुकान मालिक को दी गई। इस दौरान देखते-देखते आग विकराल रूप ले लिया।

स्थानीय लोग पहले आग बुझाने का काम शुरू किया। इसके बाद मौके पर दमकल विभाग की दो इंजन पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गया था। दमकल अधिकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *